वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस में 10 इंस्पेक्टरों के साथ दो सब इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण शनिवार को किया गया। इन स्थानांतरण में कोतवाली, जैतपुरा, सिंधौरा और कपसेठी थाना के प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। एक साथ दर्जन भर स्थानांतरण को लेकर विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है वाराणसी की कोतवाली थाना के प्रभारी अश्वनी कुमार चतुर्वेदी को स्थानांतरित कर जेतपुरा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जैतपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय को मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। जबकि मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी रहे नरेंद्र कुमार मिश्रा का स्थानांतरण कर मुक्त किया गया है। इसके अलावा कपसेठी थाना के निरीक्षक सतीश कुमार यादव को डायल 112 का प्रभारी बनाया गया है। जबकि डायल 112 के प्रभारी रामायण यादव को जीवीएम सुरक्षा में लगाया गया है डीसीआरबी के प्रभारी प्रवीण कुमार का स्थानांतरण कर कपसेठी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वही भेलूपुर थाने के परमहंस गुप्ता को स्थानांतरण के बाद डीसीआरबी का प्रभार मिला है। पुलिस लाइन में तैनात वीरेंद्र सिंह को भेलूपुर थाने के निरीक्षक अपराध, पुलिस लाइन में तैनात गोपाल कन्हैया को निरीक्षक अपराध थाना सारनाथ पर स्थानांतरण किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात अनूप कुमार वर्मा का स्थानांतरण निरीक्षक अपराध थाना कैंट पर किया गया। वही सिंधोरा थानाध्यक्ष आशीष मिश्र को कोतवाली थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि नदेसर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा को सिंधौरा थानाध्यक्ष बनाया गया है।