वाराणसी। नदेसर क्षेत्र के एक व्यापारी को झांसा देकर 14 लाख 95 हजार रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। व्यापारी योगेश कुमार की तहरीर पर कैंट थाने में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। योगेश कुमार की फर्म आलू के उत्पाद बनाती है। आलू की थोक सप्लाई के लिए निखिल कुमार सिंह से फोन पर बात हुई थी। निखिल ने 50 लाख रुपये में 100 टन आलू भेजने की बात कही। सौदा तय होने पर उन्होंने कचहरी स्थित एसबीआई शाखा से नई दिल्ली स्थित निखिल के बैंक खाता में 15 लाख रुपये भेजने का प्रयास किया, लेकिन पैसा ट्रांसफर नहीं पाया। ऐसे में निखिल ने रंजन कुमार के एसबीआई के खाते में पैसा भेजने को कहा। उन्होंने दो चेक और नकदी के माध्यम से 14.95 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए व्यापारी के अनुसार निखिल व रंजन ने कहा कि पैसा उनके खाते में नहीं पहुंचा है। उन्होंने आशंका जताई कि उनका पैसा निखिल व रंजन ने हड़प लिया है। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *