वाराणसी। बाबा काल भैरव का शुक्रवार को हिम श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण को सुगंधित फूलों से सजाया गया। इस दौरान भक्तों का तांता लगा रहा। बाबा ने आराम की मुद्रा में भक्तों को आशीर्वाद दिया मंदिर के पुजारी बबलू कुमार उपाध्याय ने बताया कि हिम श्रृंगार बाबा काल भैरव के प्रमुख श्रृंगार में शामिल है। बाबा के दरबार में दर्शन-पूजन व सिर झुकाने से भक्तों के जन्मों के पाप कट जाते हैं। इसलिए सिर्फ वाराणसी ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल के भक्त इसका इंतजार करते हैं।हिम श्रृंगार की वजह से बाबा का गर्भगृह बंद रहा। पुजारी ने बताया कि बाबा को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। आज के दिन बाबा आराम करते हुए भक्तों को आशीर्वाpद देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *