वाराणसी। महापौर अशोक तिवारी ने बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. सतीश पुनिया से मुलाकात की। इस दौरान पीएम के संसदीय क्षेत्र में विकास को लेकर चर्चा की गई। मेयर ने बताया कि वह पिछले दिनों सूरत गए थे। वहां उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था देखी और निगम की कार्यप्रणाली को समझने की कोशिश की। कहा कि जल्द ही काशी निगम की सफाई व्यवस्था में भी सुधार दिखेगा नगर निगम के तहत वार्डो का विकास और मूलभूत सुविधाओं को पूरा कराया जा रहा है। मेयर ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिह्न भेंट किया।