वाराणसी। आज सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, इसके अलावा क्षेत्र में नाग पंचमी का पर्व भी मनाया जा रहा है। इस मौके पर कैथी के मारकंडेय महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। श्रद्धालु हाथों में जल, बेल, धतूरा और फूल लेकर मंदिर में पहुंच रहे हैं और जलाभिषेक कर रहे हैं श्रावण मास का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस बार अधिक मास की वजह से सावन में कुल 8 सोमवार पड़ रहे है। आज सावन का सातवां सोमवार है। इसके बाद आठवां और आखिरी सोमवार 28 अगस्त को है, ऐसे में क्षेत्र के चौबेपुर, छीतमपुर, धौराहरा सोनबरसा डुबकियां सहित सभी शिव मंदिरों में भोलेनाथ के साथ नाग देवता के दर्शन किए। ढकवा स्थित गौरी-शंकर मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों के पहूंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए भक्तों की भीड़ लगी हुई थीं। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा दूसरी तरफ मारकंडेय महादेव स्थित रैन बसेरा में मारकंडेय महादेव को श्रद्धालुओं के लिए थाना प्रभारी चौबेपुर राजीव सिंह के तत्वाधान में भंडारे का भी आयोजन किया गया। मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के करीबी विनय बाजपेई व राजकुमार राजपूत राष्ट्रीय अध्यक्ष अहिंसा दल ने मन्दिर में दर्शन पूजन किया।