महावीर स्टडी इस्टेट स्कूल कठवारा में चन्द्रयान-3 के सफल लैडिंग होने पर दिखा उत्साह।
कठवारा रायबरेली। महावीर स्टडी इस्टेट सेकेण्डरी स्कूल कठवारा में चन्द्रयान-3 के सफल लैडिंग होने पर विद्यालय के प्रबन्धक अवधेश सिंह, प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह,उप-प्रधानाचार्या पूजा शुक्ला,पीआरओ सुभाष सिंह और शिक्षकों ने इसरो को बधाई दी।छात्र-छात्राओं ने चन्द्रयान का माडल बनाया।
मॉडल बनाकर विद्यार्थियों ने एक दूसरे को चंद्रयान तथा इसरो के द्वारा किए गए इस सफल प्रोजेक्ट कार्य की जानकारी दी।
छोटे-छोटे विद्यार्थियो ने मॉडल को देखकर चंद्रयान के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा चंद्रयान की सफल लैंडिंग से उत्साह व्यक्त किया।
भारत के गौरव ज्ञान के इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संपूर्ण विद्यालय परिवार प्रफुल्लित है।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक रामस्वरुप सिंह,ज्योति सोनी,निशा सिंह,मुस्कान सिंह,ज्योति मौर्य फूलमती जितेन्द्र ,दया आदि लोग उपस्थित थे।