रायबरेली, 28 अगस्त 2023

शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना 30 सितम्बर 2023 तक की तिथि निर्धारित की गई है। छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितम्बर से 10 नवम्बर 2023 तक, विद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों को सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाना 18 सितम्बर से 22 नवम्बर 2023 तक, त्रुटिपूर्ण आवेदनों को छात्रों द्वारा संशोधित किया जाना 15 दिसंबर से 26 दिसम्बर तक तथा छात्रों द्वारा संशोधित आवेदनों को विद्यालय द्वारा पुनः अग्रसारित किया जाना 16 दिसम्बर से 03 जनवरी 2024 तक की तिथि निर्धारित की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए जनपद के समस्त विद्यालयों के प्राचार्य/प्रधानाचार्य से कहा है कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही पूर्ण किये जाने हेतु छात्रों को अवगत कराये तथा अपने स्तर से भी समयान्तर्गत कार्यवाही पूर्ण करें, जिससे कोई भी पात्र छात्र/छात्राएं छात्रवृत्ति से वंचित न रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *