वाराणसी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शनिवार को वाराणसी पहुंचे। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं डाउनलोड कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने शिरकत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वाराणसी को देश का पहला ऐसा जिला बनाना चाहता हूं, जहां 100 प्रतिशत लाभार्थी आयुष्मान कार्डधारक हो। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहे वहीं इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने काशी हिंदू विश्व विद्यालय के सर सुंदर लाल चिकित्साल के डॉक्टरों और अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सुविधा के लेकर बैठक लिया। स्वस्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा के पश्चात उन्होंने बैठक में मौजूद अधिकारियों को आवश्क दिशा निर्देश दिया।  इस दौरान मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री में कहा कि आयुष्मान भारत योजना का इंप्लीमेंट उत्तर प्रदेश में अच्छे हो इसकी समीक्षा की जा रही है। आयुष्मान का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले और लोगों को आयुष्मान कार्ड मिले इसके लिए मीटिंग किया जा रहा है। जिससे आने वाले भविष्य में कोई भी गरीब ईलाज से वंचित न रहे और उस अच्छी से अच्छी हेल्थ सुविधा मिले। प्रधानमंत्री ने देश में 5 करोड़ से अधिक लोगो को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *