वाराणसी। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने सर्किट हाउस में अधिकारियों संग मीटिंग की। वहीं सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर की सड़कों के बारे में जानकारी ली। सड़कों पर गड्ढे की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अभियंताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने और जनसमस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि सड़कें खराब होने और जलभराव की शिकायत के बावजूद अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए शीघ्र शिकायतों का निस्ताऱण के निर्देश दिए। कहा कि दोबारा शिकायत मिली तो संबंधित अभियंता के खिलाफ कार्रवाई तय है। उन्होंने गाजीपुर से आते समय संदहा से कचहरी फोरलेन तक बन रहे फोरलेन सड़क की गुणवत्ता भी देखी। उन्होंने जिले में चल रही परियोजनाओं को दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए लोक निर्माण मंत्री ने मड़ुवाडीह से मुढ़ैला मार्ग पर जलभराव होने की शिकायत पर एक्सईएन केके सिंह से पूछा तो उन्होंने बताया कि दो करोड़ से दो किलोमीटर सड़क बन रही है। नाली नहीं बनने से जलभराव होता है। कार्यदायी संस्था पर दस लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने जल्द काम पूरा कराने और जुर्माना राशि शासन को भेजने के निर्देश दिए। लोक निर्माण मंत्री भोजूबीर-सिंधौरा मार्ग पर जलभराव, काली माता मंदिर कार्य, आरओबी-फ्लाईओवर पर जर्किंग आदि के बाबत अधिकारियों को निर्देशित किया।