क्रासरःविद्यालयों में नियमित सफाई कराने के दिए निर्देश
बांदा। बुधवार को आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल आरपी सिंह ने आज प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मवई बुजुर्ग, विकास खण्ड बड़ोखर खुर्द परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार लाए जाने के दृष्टिगत आज पूर्वान्ह प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग, विकास खण्ड बड़ोखर खुर्द, का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान- प्राथमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग सफाई व्यवस्था हेतु नियमित साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिए।
अध्यापक/अध्यापिकाओं की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। विद्यालय में श्रीमती उषादेवी, प्रधानाध्यापिका, 04 सहायक अध्यापिकायें तथा 03 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जो सभी निरीक्षण के समय उपस्थित मिलीं। छात्र उपस्थितिरू-
प्राथमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग की छात्र उपस्थिति पंजिका देखने से ज्ञात हुआ कि कक्षा-1 में 18, कक्षा 2 में 34, कक्षा 3 में 39, कक्षा 4 में 31 तथा कक्षा-5 में 39 छात्र / छात्राएं पंजीकृत हैं। जबकि विद्यालयों में छात्र / छात्राओं की उपस्थिति कम पाई गई। ऐसा प्रतीत होता है कि विद्यालय में कार्यरत अध्यापिकाओं / शिक्षा मित्रों द्वारा छात्र / छात्राओं के अभिभावकों के साथ नियमित बैठक कर उन्हें अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने हेतु प्रेरित नहीं किया जा रहा है व क्षेत्रीय खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से अपेक्षित है कि स्थानीय खण्ड शिक्षा अधिकारी व विद्यालय में कार्यरत अध्यापिकाओं / शिक्षा मित्रों को निर्देशित करें कि वह विद्यालय में पंजीकृत छात्र- छात्राओं के साथ नियमित बैठक कर उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने हेतु प्रेरित करें ताकि छात्र- छात्राओं की उपस्थिति में सुधार हो सके।
आयुक्त द्वारा विद्यालय के कक्षा 5 में उपस्थित छात्र- छात्राओं से सामान्य ज्ञान से सम्बन्धित सरल प्रश्न गणित भाषा के पूँछे गए किन्तु कोई भी छात्र उत्तर नहीं बता पाए मात्र कक्षा-5 के छात्रों को पहाड़े याद होना पाया गया। प्रधानाध्यापिका व कक्षा-5 की कक्षा अध्यापिका भी छात्रों के निम्न स्तर के ज्ञान के सम्बन्ध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकीं। प्रधानाध्यापिका एवं कक्षा अध्यापिका को निर्देशित किया गया कि 15 दिवस के उपरांत माह सितम्बर, 2023 मे आयुक्त द्वारा पुनः विद्यालय का भ्रमण किया जायेगा और इस अवधि में छात्रों को रूचि लेकर पढ़ाएं और उनकी शिक्षा में सुधार कर लिया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी / खण्ड शिक्षा अधिकारी का इस ओर विशेष ध्यान आकृष्ट किया जाता है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की साफ-सफाई, भवन के कक्षा कक्षों की स्थिति अत्यन्त ही खराब है। छात्र- छात्राओं के अध्ययन हेतु 02 नवीन कक्षों का निर्माण व जर्जर कक्षों की छतों व दीवालों की मरम्मत तथा शिक्षण कार्य की गुणत्ता में सुधार की तत्काल आवश्यकता है।