बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने डेंगू के बचाव हेतु आज बांदा शहर के स्टेशन रोड एवं इंदिरा नगर में साफ सफाई तथा मच्छरों से बचाव हेतु की जा रही फागिंग एवं एंटी लारवा का छिड़काव कराए जाने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि वह अपने घरों में पानी एकत्र न होने दें तथा पानी को ढककर रखें, कूलर आदि की सफाई रखें, तथा अपने घरों को साफ सफाई कर स्वच्छ रखें जिससे कि मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा डेंगू लार्वा को घर-घर चेक कराकर नष्ट करने कार्रवाई कराई स इसके साथ नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा नियमित नियमित रूप से साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर अनिल श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी तथा नगर पालिका के अधिकारी का उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *