क्रासरःमायके वालों ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट
बांदा। ससुराल में युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता पाया गया। ससुरालीजनों का कहना था कि उसने आत्महत्या की है। जबकि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
अतर्रा कस्बे के तिलक नगर निवासी 35 वर्षीय प्रियंका पत्नी पुष्पेंद्र सिंह ने मंगलवार की शाम कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगा ली थी। मौके पर पहुंचे घरवालों ने देखा तो फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा ले गए। वहां डाक्टरों ने हालत नाजुक बताकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पति पुष्पेंद्र ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर मायके न भेजने से नाराज होकर प्रियंका ने यह घटना अंजाम दी है। जबकि मृतका के भाई उदयराज सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि ससुरालीजन उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। गाली-गलौज कर जेवर छीन लिए और दहेज की मांग करते थे। न देने पर उसकी बहन को मार डाला। पुलिस ने पति पुष्पेंद्र, सास श्यामा देवी, देवरानी गुड़िया, सौरभ, सत्यम, आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *