बांदा। मजदूरी करके घर जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के निभौर नया तालाब निवासी 35 वर्षीय अशोक उर्फ फुलिया पुत्र देवराज निषाद मंगलवार की रात मजदूरी करके घर जा रहा था, तभी घर के ही समीप अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक जब अशोक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। बाद में पता चला कि अशोक मृत अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था। मृतक के पिता ने बताया कि अशोक मजदूरी करता था। वह अपने पीछे पत्नी अरुणा देवी के अलावा दो बेटी छोड़ गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।