कुएं में गिरा गौवंश का बछड़ा ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर निकाला बाहर
बबेरू/बांदा।बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत विनवठ गांव पर एक गोवंश का बछड़ा गांव के राजेंद्र सिंह के 50 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया, जैसे ही जानकारी विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता को हुई तो कुएं में रस्सी व सीढी डालकर रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल गोवंश को निकाला गया, इस मौके पर जीवनलाल अरविंद सिंह, विनय सिंह, हरेंद्र सिंह ,अंकुर लाल सिंह, ज्वाला सिंह, रामनरेश सिंह ,सहित अन्य कई ग्रामीण गोवंश को निकालने के समय मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *