बबेरू/बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव की रहने वाली वृद्ध महिला शांति देवी पत्नी राम रुचि उम्र करीब 80 वर्ष ,आज सोमवार को अपने परिजनों के साथ ई रिक्शा में सवार होकर बबेरू इलाज करवाने के लिए जा रही थी। तभी गांव के ही नजदीक तेज रफ्तार की ई रिक्शा से वृद्ध महिला शांति देवी नीचे गिर गई, जिससे वृद्ध महिला के पैर में गंभीर चोटें आई हैं, परिजनों के द्वारा बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।