बांदा। पंखे का प्लग हटाते समय करंट की चपेट में आ जाने से युवक झुलस गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के लोधन पुरवा निवासी गुलाब सिंह (38) पुत्र भइयालाल शनिवार की सुबह पंखे का प्लग हटा रहा था, तभी उसका हाथ कटे हुए तार में छू गया, जिससे करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया। काफी देर तक वह मौके पर ही पड़ा रहा। घरवालों ने देखा तो उसे उठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के ममेरे भाई विद्यानंद ने बताया कि गुलाब सिंह किसानी करता था। उसके पास पांच बीघा जमीन है।