वाराणसी। रोटी बैंक, वाराणसी, एक ऐसी संगठन है जो खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में सशक्त प्रयासों का प्रदर्शन कर रही है, और यह गरीब और असहाय लोगों को सामूहिक रूप से खाना पहुंचाने का मिशन निभा रही है। आज दिनांक 3 सितंबर 2023 को अटल नवाचार केंद्र, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रांगण में रोटी बैंक के प्रति उनके कर्मयोगी योगदान के प्रति समर्पितता का सम्मान करते हुए, उन्होंने एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें “फूड वेस्ट प्रबंधन” के मुद्दे पर संगोष्ठी भी आयोजित की गई।।

मुख्य अथिति प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे , प्रो. अरविन्द जोशी , Dr. नीरज अग्रवाल(IMS,BHU), Dr. उत्तम ओझा , श्री रवि पाण्डे, प्रो. मंगला उपस्थित रहें। जिनके हाथों सामाजिक संस्थाओं व दान दाताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मालवीय जी को और स्वर्गीय किशोर कांत तिवारी जी को पुष्प अर्पित और दीप प्रज्जवलित करके किया गया उप का धन्यवाद किया और आगे दूसरो की मदद करने का वादा किया।

कार्यक्रम का संचालन राखी रानी ने तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटी बैंक के अध्यक्ष रौशन पटेल ने किया।। रजत श्रीवास्तव का विशेष सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में विनय कुमार शुक्ला,अनूप पांडेय, सचिन राय, हिमांशु जयशवाल, शशी कांत पटेल, सीमा तिवारी, अनिल शास्त्री प्रभु, सुनील कुमार, शशांक जयशावल , रोहित रॉय , रजत श्रीवस्तव , दीपक व रोटी बैंक वाराणसी के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *