वाराणसी सड़कों के चौड़ीकऱण में बाधा बन रहे शहर के 129 धार्मिक स्थलों को शिफ्ट किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग इन मंदिरों को जल्द ही दूसरे स्थानों पर शिफ्ट करेगा। इसके लिए आसपास के लोगों से सहमति बनाई जा रही है। शहर में कई ऐसी सड़कें हैं, जहां किनारे या बीच में धार्मिक स्थल होने से यातायात प्रभावित होता है। जाम की समस्या गहराती है। मामला आस्था से जुड़ा होने की वजह से पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे रहता है। अब सड़कों के चौड़ीकरण का दबाव बढ़ा है तो धार्मिक स्थलों को शिफ्ट करने का खाका तैयार किया जा रहा है। इन सड़कों का चौड़ीकरण प्रभावित कचहरी से संदहा, लहरतारा से बीएचयू, बीएचयू से कैंट, पांडेयपुर से रिंग रोड, कैंट से मोहनसराय, चौकाघाट से पांडेयपुर, चौकाघाट से पड़ाव, रविंद्रपुरी से लंका, भोजूबीर से सिंधौरा, पांडेयपुर से भोजूबीर, चांदपुर से लोहता और चितईपुर से अमरा अखरी। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन केके सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थलों को पास स्थित सरकारी जमीन पर शिफ्ट किया जाएगा। इससे पूजा-पाठ में दिक्कत नहीं होगी।



