वाराणसी। कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग का काम शुरू हो चुका है। पहले चरण में प्लेटफार्ण संख्या तीन व आठ पर काम कराया जा रहा है। यार्ड रिमाडलिंग के लिए डेढ़ माह तक कैंट पर मेगा ब्लाक लिया गया है। इस संबंध में एडीआरएम लालजी चौधरी ने जानकारी दी एडीआरएम ने बताया कि एक सितंबर से ही यार्ड रिमाडलिंग का काम शुरू किया जा चुका है। चार चरणों में काम कराए जाने हैं। बताया कि यार्ड रिमाडलिंग के बाद स्टेशन का कायाकल्प हो जाएगा। वर्तमान में नौ प्लेटफार्म के स्थान पर 11 हो जाएंगे। सभी प्लेटफार्म फुल लेंथ हो जाएंगे। रनिंग लाइन 15 हो जाएंगी। वहीं वाशिंग लेंथ फुल लेंथ की हो जाएंगी। डायमंड क्रासिंग को कम करके एक ही रहेगा बताया कि कई प्रमुख ट्रेनें दूसरे जिलों के स्टेशनों के संचालित की जा रही हैं। बताया कि ट्रेनों के कैंसिलेशन की सूचना का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए स्मार्ट सिटी के डिस्प्ले बोर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली हेड आफिस व स्थानीय कार्यालय से मीडिया के जरिये लोगों को सूचित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *