वाराणसी। सनातन हिन्दू धर्म पर जहरवादी भाषा और साज़िश के ख़िलाफ़ हिन्दू समाज के बुद्धजीवियों ने जिला मुख्यालय पर रात्रि साढ़े दस बजे के लगभग सीएम एम के स्टालिन के पुत्र और मंत्री उदयनिधि स्टालिन का पुतला दहन कर विरोध किया। लगातार सनातन समाज पर हो रहे हमले और उदयनिधि के सनातन धर्म के समूल नाश वाली बात पर काशी में भी आक्रोश है और इसके विरोध में सनातनी बुद्धजीवियों के ग्रुप ने जिला मुख्यालय वाराणसी पर उदयनिधि का पुतला दहन किया और हिन्दू सनातन विरोधियों के विरुद्ध जम कर नारे लगाये और निश्चय किया की सनातन धर्म पर घृणित बात करने वाले उदयनिधि जैसों का प्रबल विरोध किया जाएगा उसके लिए मार्ग चाहे जो भी हो। बनारस बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा,विनोद पांडेय भैयाजी एडवोकेट,सामाजिक कार्यकर्ता विपुल कुमार पाठक,आशीष तिवारी एडवोकेट,भाजपा नेता आकाश श्रीवास्तव जुगनू,रामजी चौधरी,सहस्त्रांशु सिंह,शरद श्रीवास्तव,राजेश कुमार,संतोष सिंह,आनंद गोस्वामी पुतला दहन में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *