बांदा। सवारियों से भरी रोडवेज बस कार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फतेहपुर ले जाया गया। महिला कांस्टेबल समेत तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रायबरेली से सवारी लेकर रोडवेज बस बांदा आ रही थी। तभी चिल्ला पुल से पहले फतेहपुर बार्डर पर सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलट गई। बस में करीब 80 यात्री सवार थे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को फतेहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें महिला कांस्टेबल सरला मौर्या (25) पुत्री गुरूप्रसाद निवासी पुरे थाना सरैनी रायबरेली घायल हो गई। वह यहां पुलिस लाइन में तैनात है। उसकी बहन कमला मौर्या (23), सुषमा मौर्या (17) को भी जिला अस्पताल बांदा में भर्ती कराया गया, वहां उनका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *