वाराणसी। शहर के थानों में गुरुवार की रात जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रात 12 बजे नंदलाल का जन्म हुआ। शाम से ही भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चला। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन व डीसीपी काशी जोन आरएम गौतम चौक थाना पहुंचे। इस दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया जन्माष्टमी को लेकर थानों में दिन से ही तैयारी की जा रही थी। थानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। वहीं शाम के वक्त भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई। पुलिस कमिश्नर ने चौक थाना में कंप्यूटर कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने इस पहल के लिए चौक पुलिस व स्थानीय लोगों को प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह चौक पुलिस व स्थानीय जनता की बहुत अच्छी पहल है। लोगों के सहयोग से कक्ष और कंप्यूटर कक्ष का जीर्णोद्धार कराया गया है उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस लोगों की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है। थाना शिवपुर में एक कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। आपरेशन दृष्टि के तहत लगाए गए कैमरों का फीड लिया गया। इसी तरह की पहल थाना चौक में भी किया जा रहा है। पुलिस लोगों को त्वरित सुरक्षा उपलब्ध कराने के सारे प्रयास कर रही है।