वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 सितंबर को वाराणसी आ सकते हैं। प्रधानमंत्री काशी से ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में बनकर तैयार अटल आवासीय विद्यालयों की सौगात देंगे। विद्यालयों के लोकार्पण का कार्यक्रम रोहनियां क्षेत्र में रखा गया है। यहां पीएम की जनसभा भी होगी। वहीं गंजारी में बनने वाले पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की नींव भी रख सकते हैं पीएम के वाराणसी दौरे की सूचना भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को मिल चुकी है। ऐसे में तैयारी में जुट गए हैं। प्रधानमंत्री 23 सितंबर को वाराणसी आ सकते हैं। वाराणसी से प्रदेशवासियों को अटल आवासीय विद्यालयों की सौगात देंगे। प्रदेश के 18 विद्यालय बनकर तैयार हैं। लोकार्पण समारोह रोहनिया इलाके में होगा। पीएम की जननसभा भी होगी। विद्यालयों के छात्र, शिक्षक और अभिभावक वर्चुअल जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री गंजारी में बनने वाले पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास भी कर सकते हैं। फुलवरिया फोरलेन की सौगात शहरवासियों को दे सकते हैं। जनसभा के मंच से ही पीएम काशी सांस्कृतिक महोत्सव के विजेताओं को पुरस्कार भी देंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का यह 42वां वाराणसी दौरा होगा वाराणसी के करसड़ा में अटल आवासीय विद्यालय बनवाया जा रहा है। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर हैलीपेड, सभा स्थल की तैयारी और करसड़ा स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वाराणसी का विद्यालय प्रदेश के लिए मॉडल बनना चाहिए।