वाराणसी। जनपद में शुक्रवार 8 सितंबर को सुबह 11 बजे वरूणापार जोन कार्यालय में जन चौपाल आयोजित की गई। जन चौपाल में कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें 15 शिकायतें जी.आई.एस. सर्वे में भवनों के बढ़े गृहकर से सम्बन्धित थी। शेष अतिक्रमण, सफाई, निर्माण, जलकल, विद्युत विभाग से सम्बन्धित थी प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया गया। जन चौपाल के पश्चात महापौर द्वारा जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, कर निरीक्षक के साथ बैठक की गयी। जिसमें गृहकर पर प्राप्त आपत्तियों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण, नामान्तरण निस्तारण, वसूली में अत्यधिक प्रगति लाये जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा जोन के जोनल अधिकारी, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, कर निरीक्षक द्वारा कर सम्बन्धित कार्यो में अभूतपूर्व प्रगति लाये जाने हेतु आश्वस्त किया गया जन चौपाल में महापौर अशोक कुमार तिवारी, नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल अधिकारी वरूणापार संजय कुमार तिवारी, उपसभापति, समस्त पार्षदगण, सहायक नगर आयुक्त, कर अधीक्षक, जलकल अभियन्ता, विद्युत अभियन्ता, सफाई निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *