वाराणसी। उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की रिकॉर्ड जीत से पूरे प्रदेश के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घोसी विधानसभा में जीत पर जश्न मनाया। जीत से उत्साहित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए “जीत गया INDIA” का नारा बुलंद किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ INDIA गठबंधन के नेताओं को जीत की बधाई दी इस मौके पर सपा नेता विष्णु शर्मा ने कहा कि उ.प्र. सरकार का पूरा मंत्रीमंडल घोसी मे कैम्प कर मतदाताओ को गुमराह करने के साथ साथ भय एवं आतंक का माहौल बनाकर सरकारी मशीनरी ने खुलकर गुडंई कर मतदान प्रभावित करने प्रयास किया गया। सपा नेताओ ने कहा कि इडिया गठबंधन से भाजपाई अब सदमे है आगमी लोक सभा के चुनाव मे इंडिया गठबंधन प्रदेश मे पचास से ऊपर जीत दर्ज कराकर कीर्तिमान स्थापित करेगी एवं अब 2024 के लोक सभा चुनाव मे केंद्र मे एन डी ए सरकार की जगह इडिया गठबंधन की सरकार बनेगी समाजवादी पार्टी के इस जीत पर जश्न के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ,पूर्व प्रदेश सचिव राजू यादव,विकास यादव “बच्चा”, तनुज पाण्डेय, हैदर गुड्डू,संदीप यादव, डा.आनंद प्रकाश तिवारी,जावेद अंसारी, राजेश यादव,रोहित यादव,बशीर अहमद, गुड्डू मास्टर,अब्दुल कलाम हाशमी,आदि लोग उपस्थित थे।