वाराणसी। धर्म की नगरी काशी में योग गुरु बाबा रामदेव  रविवार को पहुंचे। योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा मंदिर और बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस दौरान बाबा रामदेव के प्रशंसक बड़ी संख्या में पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही कई प्रशंसकों ने बाबा रामदेव के साथ फोटो खिंचवाई अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे बाबा रामदेव ने मंदिर के महंत शंकरपुरी से मुलाकात की। मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर के महंत शंकरपुरी ने बाबा रामदेव को मां अन्नपूर्णा की तस्वीर देकर स्वागत किया। वही बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे बाबा रामदेव ने मंदिर में मत्था टेक आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *