महिला शिक्षकों ने मनाई हरतालिका तीज
क्रासरःशहर के ब्रम्हानंद इण्टर कालेज में हुआ आयोजन

बांदा। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में हरितालिका तीज उत्सव का कार्यक्रम ब्रह्मानंद इंटर कालेज बांदा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला संरक्षिका श्रीमती जयंती जी द्वारा मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर की गई उपाध्यक्ष रश्मि तिवारी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई इसके पश्चात जिला संयुक्त मंत्री अर्चना वर्मा द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति की गई। सभी उपस्थित महिला शिक्षिकाओं का रोली हल्दी चंदन से तिलक लगाकर जिला संयुक्त मंत्री अर्चना द्वारा और रश्मि तिवारी द्वारा उपस्थित सभी शिक्षिका बहनों का बैच अलंकरण कर स्वागत किया गया । इसके पश्चात जिला अध्यक्ष द्वारा संगठन की समीक्षा की प्रस्तुति की गई और सुलोचना मौर्या मैडम को धन्यवाद दिया जिन्होंने महिला शिक्षिकाओं के लिए एक मंच दिया जिसमें महिला शिक्षिकाएं स्वतंत्र रूप से अपनी अभिव्यक्ति दे सकती हैं इसके पश्चात उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा कि जिला अध्यक्ष और जिला संरक्षिका द्वारा जिला कार्यकारिणी के प्राधिकार पत्र का वितरण कर ब्लाकों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई महुआ ब्लाक की ब्लाक अध्यक्ष सोनू सिंह को माला पहनाकर उनको पदभार ग्रहण कराया गया। महामंत्री माधवी गुप्ता को माला पहनाकर पद से सम्मानित किया। नरैनी ब्लॉक अध्यक्ष रोशनी देवी को भी माला पहनाकर पदभार ग्रहण कराया गया ।फिर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतू सिंह द्वारा एक सुंदर सा प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया इसके पश्चात् उपाध्यक्ष प्रज्ञा त्रिवेदी जी द्वारा महिलाओं पर एक गीत की प्रस्तुति दी गई इसके पश्चात फिर दोपहर में चाय और समोसा का जलपान किया गया। जलपान के बाद पुनः कार्यक्रम का दूसरा सत्र प्रारंभ किया गया दूसरे सत्र में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा वृक्षारोपण कार्य किया गया फिर शिक्षक महिलाओं द्वारा ड्रेस कोड और चूड़ी की प्रतियोगिता की गई फिर कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया कुर्सी दौड़ में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया मंच का सफल संचालन मीडिया प्रभारी नौरीन सआदत और प्रज्ञा त्रिवेदी द्वारा किया गया शाहीन बेगम द्वारा सभी शिक्षक बहनों का आभार प्रकट किया गया। जिला मंत्री रमाकांती जी द्वारा बैठक का समापन किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *