अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंश की हालत गंभीर
करतल/बांदा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही गौवंश संरक्षण के प्रति चिंतित रहते हुये इनकी सुरक्षा को लेकर अकूत धन खर्च रहे हों किन्तु सच तो यह है की जिम्मेदारों की लापरवाही सेअपने पापी पेट की भूख मिटाने को सैकड़ों की झुंड में सड़कों में भटकते गौवंश आयेदिन या तो राहगीरों के दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं या फिर स्वयं दुर्घटनाओं का शिकार होकर दम तोड़ रहे हैं कुछ ऐसा ही नजारा आज चारों तरफ देखने को मिल भी रहा है जबकि शासन प्रशासन की नजर में सारे अन्ना गौवंश गौशालाओं में ही संरक्षित हैं बस ऐसी ही लापरवाही के चलते विगत रात्रि फिर किसी अज्ञात वाहन ने ब्लॉक नरैनी के ग्राम पुंगरी के पास एक गौवंश को बुरी तरह से कुचल दिया और अंधेरे का फायदा उठाते हुये मौके से भाग निकला प्रातः जब स्थानीय लोगों ने बीच सड़क गौवंश को तड़पते हुये देखा तो तत्काल इसकी सूचना विहिप गौ रक्षा समिति नरैनी के नगर अध्यक्ष सोनू करवरिया एवं ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम पटेल को दी जिन्होंने तुरंत पशु चिकित्सक से सम्पर्क कर अवगत कराया जिसका संज्ञान लेते हुये पशु चिकित्सक डा० अभिषेक ने तत्काल स्वास्थ्य टीम मौके पर भेजी जिसमें एंबुलेंस टीम के पशु चिकित्सक डा० पुष्पेन्द्र कुमार, पशु मित्र आनंद विहारी राजपूत तथा प्रहलाद ने मौके पर पहुँच कर समुचित इलाज मुहैया कराया जबकि समाचार लिखे जाने तक गौवंश की हालत काफी गंभीर बनी हुयी है।