क्रासरः पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा। पबजी गेम खेलने से मना करने पर भाजपा नेता व राज्यमंत्री के सहयोगी के बेटे ने छत पर लगे टिनशेड के एंगल पर दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के छोटी बाजार निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप गुप्ता जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के सहयोगी हैं। रविवार की रात बेटा स्वयंअरुण गुप्ता (14) ने रविवार की रात छत पर लगे टिनशेड के एंगल पर दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रात करीब साढ़े 12 बजे पिता दिलीप घर पहुंचे तो अरुण कमरे के अंदर नहीं था। छत पर जाकर देखा तो अरुण का शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन फंदा काटकर शव को नीचे उतार लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था। वह शहर के एक विद्यालय में हाईस्कूल में पढ़ता था। इन दिनों उसकी छमाही परीक्षाएं भी चल रही थीं। रात को वह मोबाइल पर पबजी गेम खेल रहा था। इस पर मां ने उसे डांट दिया। मां की डांट से नाराज होकर छत की ऊपरी मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।