क्रासरःमुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत की हुयी जांच
बांदा। कस्बे के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 मे जांच करने पहुंची सुपरवाइजर अंजुम आरा ने लाभार्थी विजय शंकर तिवारी उर्फ बऊन की शिकायत पर सोमवार को कस्बे के आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर लाभार्थियों से शिकायत की विस्तृत जानकारी ली जहां लोगों ने बताया कि हमको आंगनवाड़ी बुलाकर राशन देती है । क्योंकि लाभार्थी अधिक है और बाल विकास परियोजना द्वारा भेजा जा रहा (टी एच आर) राशन कम आता है जिसकी वजह से प्रत्येक लाभार्थी को हर महीने राशन पूरा नहीं होता इसी को लेकर उक्त व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी जो जांच के दौरान गलत पाई गई क्योंकि आंगनवाड़ी शेष लाभार्थियों को अपने घर से राशन मुहैया नहीं करा सकती जबकि आंगनवाड़ी पहले आओ पहले पाओ के नियम से राशन बांट रही थी। क्योंकि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 5 में सुपरवाइजर अंजुम आरा द्वारा पाया गया की लाभार्थी अधिक और राशन कम जिसकी वजह से यह परेशानियां आ रही हैं और शिकवा शिकायतें हो रही हैं