वाराणसी। पीएम के कार्यक्रम की तैयारी परखने पहुंचे मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र व डीजीपी विजय कुमार बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां विधिविधान से बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। वहीं धाम की व्यवस्था देखी। इसके बाद दोनों अधिकारी रवाना हो गए।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी परखने के लिए चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी वाराणसी आए। दोनों अधिकारियों ने जिले के आला अफसरों संग श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
मुख्य सचिव के आगमन के मद्देनजर पुलिस सक्रिय रही। मंदिर समेत आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। वहीं पुलिस अधिकारी चक्रमण करते रहे।