वाराणसी। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र व डीजीपी विजय कुमार बुधवार को वाराणसी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का भ्रमण कर सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम से तैयारियों के बाबत जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम के कार्यक्रम में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए

प्रधानमंत्री मोदी 23 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र काशी के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। पीएम गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। वहीं जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाएंगे। यहां अटल आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। जिला प्रशासन पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है ऐसे में चीफ सेक्रेटरी व डीजीपी भी तैयारी परखने वाराणसी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों संग रुद्राक्ष का भ्रमण किया। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वाराणसी का दौरा किया था। सर्किट हाउस में अधिकारियों संग मीटिंग कर पीएम के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की थी। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *