इच्छुक उद्यमी 10 अक्टूबर तक करें आवेदन
रायबरेली, 25 सितंबर 2023
उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र रायबरेली ने बताया है कि जनपद रायबरेली में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये तहसील/ब्लाक स्तर पर उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक आस्थान व मिनी औद्योगिक आस्थान स्थापित किए गये हैं, जिसमें रिक्त भूखण्ड उद्यमियों को आवंटित किये जाते हैं। वर्तमान में औद्योगिक आस्थान बछरांवा में रिक्त भूखण्ड/शेडों की संख्या-02, मिनी औद्योगिक आस्थान ऊंचाहार में रिक्त भूखण्डों की संख्या-02 है जिसमें एक भूखण्ड अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आरक्षित है तथा मिनी औद्योगिक आस्थान डलमऊ में रिक्त भूखण्डों की सं0-03 है जिसमें तीनों भूखण्ड अनुसूचित जाति/जनजाति के लिये आरक्षित हैं।
उपायुक्त उद्योग ने बताया है कि ऐसे उद्यमी जो उद्योग लगाने के इच्छुक हों तो अपने आवेदन पत्र 10 अक्टूबर 2023 तक कार्यालय में प्रस्तुत करें। आवंटन एवं इससे सम्बन्धित प्रक्रिया की जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, रायबरेली से सम्पर्क किया जा सकता है।