रायबरेली, 25 सितंबर 2023

अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमाशंकर कहार ने बताया है कि माननीय मुख्य न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद/मुख्य संरक्षक, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस वर्ष महात्मा गांधी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर से सम्पूर्ण प्रदेश में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता अभियान के रूप में साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश दिया गया है।

अपर जिला जज/सचिव ने बताया कि यह कार्यक्रम 02 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर 08 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जायेगा।

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद के समस्त विद्यालयों को अपने-अपने विद्यालय की 3-3 उत्कृष्ट निबंध एवं चित्रकला प्रविष्टियों को 05 अक्टूबर 2023 तक संबंधित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्राप्त कराये जाने के भी दिशा-निर्देश जारी किये गये है। इस कार्यक्रम हेतु जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी की सहभागिता भी सुनिश्चित की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *