क्रासरःनवनिर्मित मॉडल सभागार का हुआ लोकार्पण
तिंदवारी (बांदा)। विकासखंड कार्यालय में नवनिर्मित माडल सभागार के लोकार्पण उपरांत आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्य योजना पर विचार-विमर्श के बाद ब्लाक प्रमुख दीप शिखा सिंह द्वारा उनका अनुमोदन किया गया।
मंगलवार को तिंदवारी विकासखंड कार्यालय परिसर में माडल सभागार का प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने लोकार्पण करते हुए इसे अटल सभागार का नाम दिया और उक्त सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों द्वारा बताई गईं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रत्येक गांव के विकास और उत्थान को लेकर सभी योजनाएं बनाते हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग तक जन कल्याण की योजना पहुंचाने हेतु रात दिन कम करने वाले मुख्यमंत्रियो में शुमार योगी जी देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हैं। ऐसा मुख्यमंत्री मिलना हम सब का सौभाग्य है। बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा संबंधित विभागों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन ने बैठक में शामिल ग्राम प्रधानों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे और क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया।बैठक की अध्यक्षता कर रहीं ब्लाकप्रमुख दीपशिखा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास करने के धन्यवाद का फिर करते हुए कहा कि यह व्यापक उद्देश्य वाला कानून है। बैठक में विद्युत विभाग तथा पेयजल विभाग के किसी नुमाइंदे के उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। विकासखंड अधिकारी प्रकाश प्रसाद द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, भाजपा नेता दिलीप गुप्ता, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश पांडे, भाजपा मंडल संयोजक आलोक मिश्रा, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छेद्दू, शिवनायक सिंह परिहार, जगपत सिंह, गुमान सिंह, अरुण पटेल, मैना निषाद, विनीता त्रिपाठी, एडियो पंचायत प्रदीप राणा, वरिष्ठ लिपिक सुरेश सैनी, राम मनोहर निषाद साहित्य बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *