बांदा। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार नरेन्द्र कश्यप के मुख्य आतिथ्य में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधीन भारतीय कृतिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) एवं जिला प्रशासन बांदा के सहयोग से सामाजिक अधिकारिता शिविर में आज एपिड योजना के अन्तर्गत 331 दिव्यांगजनों को 54 लाख 90 हजार की धनराशि के 569 सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण सरदार बल्लभ भाई पटेल ऑक्सीजन पार्क बांदा में किया गया। इस शिविर में 63 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, 147 ट्राई साइकिल, 19 फोल्डिगं व्हील चेयर, 02 सी पी चेयर, 124 बैसाखी, 61 वांकिगं स्टीक (छडी), 04 रोलेटर, 47 सुगम्य केन, 20 श्रवण यंत्र (कान की मशीन), 08 एडियल किट, 05 सेल फोन, 37 स्मार्ट फोन, 01 ब्रेल किट तथा 31 कृतिम अंग एवं कैलिपर्स का वितरण दिव्यांगजनों को बांदा जिले के अन्तर्गम 14 अगस्त से 19 अगस्त, 2023 तक 05 विकास खण्डों में आयोजित किये गये परीक्षण शिविरों में चिन्हित किये गये कुल 331 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं जीवन सहायक यंत्र प्रदान किये गये।
सामाजिक अधिकारिता शिविर में सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सम्बोधित करते हुए मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि दिव्यांगजनोें की जीवन यात्रा को सुगम व सरल बनाने के लिए पूरी संवेेदनशीलता के साथ एलिम्को द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त व स्वावलम्बी बनाने के लिए अनेक योजनायें संचालित करते हुए उनके मनोबल और सम्मान को बढाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों के भरण-पोषण की धनराशि को बढाकर 1000/-प्रतिमाह की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 11 लाख दिव्यांगजनों को 1100 करोड़ रूपये की धनराशि भरण पोषण में खर्च कर रही है। सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में 37 करोड़ की धनराशि से दिव्यांगजनों को कृतिम अंग वितरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को उच्च शिक्षा हेतु दो विश्वविद्यालय प्रदेश में संचालित हैं, जिनमें लगभग 6500 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन इन विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के विवाह हेतु प्रदेश सरकार 35 हजार रूपये आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, इसके साथ ही दिव्यांगजनों हेतु 20 हजार रूपये दुकान निर्माण हेतु 25 प्रतिशत अनुदान पर तथा 10 हजार की धनराशि दुकान संचालन के लिए ऋण की सुविधा भी दे रही है। उन्होंने बताया कि उ0प्र0 परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क परिवहन सुविधा के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास भी प्राथमिकता पर दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन इन योजनाओं का जागरूक होकर लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि यदि किसी दिव्यांगजन को किसी प्रकार की समस्या व परेशानी होे तो ऑनलाइन समस्या भेंजे, उनका प्राथमिकता पर निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन सरकार के अभिन्न अंग हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नही होनेे दी जायेगी और उनका हर सम्भव सहयोग केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद बांदा में ग्राम महोखर में दिव्यांगजन के लिए स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित विद्यालय संचालित है, इसके साथ ही दृष्टि बाधित दिव्यांगजनों के लिए 100 छात्रावास का विद्यालय एवं मानसिक रूप से मंदित दिव्यांगों के लिए आश्रय स्थल का भी निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने इन योजनाओं से निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियोें को दिये हैं और निरीक्षण के दौरान पायी गयी छोेटी-छोटी कमियों को तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिये हैं।
सांसद आर0के0सिंह पटेल ने कहा कि एलिम्कोे द्वारा बहुत ही कम समय में दिव्यांगजनों के लिए उपकरणों के वितरण हेतु कैम्प का आयोजन किया है, जो कि बहुत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को दिव्यांगशक्ति ईश्वर ने प्रदान की है, इस शक्ति से दिव्यांगजन अपने कार्यों के द्वारा विश्व में अपना तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद चित्रकूट में जगदगुरू स्वामी रामभद्राचार्य जी द्वारा दिव्यांग विश्वविद्यालय का निर्माण स्वयं के खर्चे से किया गया है। इसी प्रकार दिव्यांग शंकर लाल गुप्ता द्वारा भी आज बहुत बडी संस्था दृष्टि संस्था संचालित कर बालिकाओं को शिक्षा देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपने कोे असहाय न समझें, अपनी क्षमता का उपयोग करें। सरकार द्वारा उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है।
कार्यक्रम में विधायक नरैनी ओममणि वर्मा, आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने भी दिव्यांगजनों को सम्बोेधित करते हुए दिव्यांगजनों के हितों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए इन योजनाओं का लाभ उठाने हेतु जागरूक किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि जन सुनवाई के दौरान कई दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुनने पर प्रेरणा मिली कि दिव्यांगों हेतु सहायक उपकरणों का कैम्प आयोजन किया जाए और इस कार्य में एलिम्को द्वारा मात्र दो माह के अंदर कैम्प आयोजित किया गया, यह दिव्यांगजनों के बहुत बडी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में जोडने व सशक्त बनाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा उन्हें हर समय सुविधा दी जायेगी। इन उपकरणों का लाभ प्रतिदिन की जीवनशैली में अपनायें और अपने को किसी भी प्रकार से असहाय न समझें।
कार्यक्रम में संतोष गुप्ता, प्रेम नारायण द्विवेदी, इन्द्रपाल पटेल, पंकज अग्रवाल अध्यक्ष जिला कॉपरेटिव बैंक, ब्लाक प्रमुुख बडोखर खुर्द स्वर्ण सिंह सोनू, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, संदीप कुमार सहायक प्रबन्ध एलिम्को, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक चौधरी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती अर्चना भारती ने किया।