क्रासरःपीड़ितों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बांदा। ग्रामीणों ने जिसको अपना मुखिया बनाया जब वही ग्रामीणों की जमीन को दबंगई के बल पर कब्जा करने लगे तो ऐसे में ग्रामीण अपने आप को ठगा महसूस ही करेंगे। वहीं योगी सरकार की भू-माफियाओं पर की जा रही कार्यवाही का असर पर ग्राम सबादा में नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वहां के ग्राम प्रधान ने दबंगई के बल पर उनकी जमीन को कब्जा कर लिया है। अपनी जमीन वापस मांगने पर ग्राम प्रधान व उसके गुर्गों के द्वारा उनको धमकाकर भगा दिया जाता है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
डीएम को दिये ज्ञापन में ग्राम सबादा के ग्रामीण अनवर हुसैन, इजजाजुद्दीन आदि ने बताया कि सबादा प्रधान सहिरुद्दीन उर्फ पप्पू के द्वारा उनकी जमीन कब्जा कर ली गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है की गटा संख्या 361 रकबा में गांव के ही ग्राम प्रधान ने कब्जा कर रखा है जो कि अपनी दबंगई के दम पर प्रधान के ऊपर भूमाफिया एवं बालू माफिया होने का भी लगाया आरोप शिकायत कर्ताओं ने ग्राम प्रधान के ऊपर लगाय है। यह भी आरोप लगाया की ग्राम पर प्रधान 12 वर्ष से गांव का प्रधान है और एक ही परिवार पर उत्पीड़न अत्याचार कर रहे हैं। पीड़ितों ने डीएम से मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।