वाराणसी। बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र शास्त्री  सोमवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट से बागेश्वर धाम बाबा धीरेन्द्र शास्त्री सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधि विधान से बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन किये इस दौरान उन्होंने बताया कि बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करके बहुत अच्छा लगा। उन्होंने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की कामना की है बाबा बागेश्वर को देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके अनुयायी और युवा बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर विश्वनाथ मंदिर तक जुटे दिखे। इस मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर में काफी देर तक हर हर महादेव का जयघोष बाबा के स्वागत को लेकर होता रहा। विश्वनाथ मंदिर में बाबा बागेश्वर की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *