वाराणसी। ज्ञानवापी और मां श्रृंगार गौरी केस में पक्षकार विश्व वैदिक सनातन संघ में एक बार फिर फूट देखने को मिल रहा है। बुधवार को विश्व वैदिक सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सोशल मीडिया X पर संतोष सिंह ने त्यागपत्र जारी करते हुए, विश्व वैदिक सनातन संघ प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन पर संवादहीनता और अस्पष्ट नीतियों को बनाए जाने का आरोप लगाया।

संतोष सिंह के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद संगठन के सामने कई बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। बता दें कि संतोष सिंह विगत एक वर्ष से संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे थे। इसी को देखते हुए उन्हें संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। ऐसे में संतोष सिंह के इस्तीफे के बाद विश्व वैदिक सनातन संघ के सामने संगठन चलाने में काफी परेशानी सामने आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *