2 अक्टूबर को हर कोई गांधी जी और स्वर्गी लाल बहादुर शास्त्री जयंतीजन के सद्भाव से जानते हैं उसी में से एक महान शख्सियत जो गांधी जी और स्वर्गी लाल बहादुर शास्त्री के विचारों से प्रभावित होकर गाजीपुर जिले के जमानिया स्थित फुल्ली गांव में स्वर्गीय आदित्य लाल ने महत्वपूर्ण कार्य किया उनका विचार स्वयं गांधी जी और स्वर्गी लाल बहादुर शास्त्री के विचारों से प्रभावित होकर शिक्षा स्वास्थ्य और उचित न्याय के प्रति लोगों को जागरूक करना उद्देश्य था उन्होंने फुल्ली गांव में अपने निजी संपत्ति में एक स्कूल की स्थापना की जिसका उद्देश्य केवल इतना था कि प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित हो शिक्षित व्यक्ति सभ्य समाज का हिस्सा बनता है और देश को आगे बढ़ाने में योगदान देता है स्वर्गीय आदित्य लाल का सपना था कि वह जिस जगह भी रहे वहां लड़के लड़कियां बुजुर्ग सभी शिक्षित हो ताकि एक सभ्य समाज की स्थापना हो इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए स्वर्गीय आदित्य लाल ने गाजीपुर जिले के जमानिया फुल्ली गांव में आदित्य लाल जनता योगेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्थापना वर्ष 1963-1964 की।

आदित्य लाल जनता योगेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे आसपास के कई गांव के बच्चे शिक्षा प्राप्त करते है यही नहीं यहां से पढ़े छात्र एवं छात्राएं कई अच्छे-अच्छे पदों पर कार्यरत रहे हैं। स्वर्गीय आदित्य लाल का जन्म सन् 1901 और मृत्यु सन् 1980 मे हुआ। इन्होंने अपने जीवन में बहुत से स्वास्थ्य पीड़ित व्यक्तियों की भी सहायता की आपको बता दें कि जहां एक तरफ इनका स्वरूप एक योग्य गुरु के रूप में नजर आया वहीं दूसरी ओर इनका रूप चिकित्सा के क्षेत्र में एक वैध के रूप में दिखा ,इनके द्वारा किए हुए उपचार का ही देन रहा है कि पूर्व में फैले गंभीर महामारी प्लेग हैजा में लोगो की निःस्वर्थ मदद और उनको आश्रय देना उनके जीविकोपार्जन में हर संभव मदद करना इनके समाजसेवी वक्तित्व का एक आईना है।आदित्य लाल जनता योगेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आज एक मिसाल के स्वरूप में गाजीपुर जिले मे जाना जाता है आज इस विद्यालय की बागडोर संस्थापक/अध्यक्ष श्री वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव और संयोजक श्री अलख निरंजन व एडवोकेट त्रिपवरेश श्रीवास्तव एवं डॉ प्रीति के द्वारा जनहित जागरूकता अभियान स्वरूप अपना स्थान बनाए है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *