बांदा। खाना बना रही युवती को सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हो सकी। उसे तत्काल ओझाओं को बुलाकर झाड़फूंक कराई। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
पन्ना जिले के भड़ेथा गांव निवासी पूनम (27) पत्नी भारत सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे चूल्हे से खाना बना रही थी, तभी सर्प ने उसकी उंगली में डस लिया। वह चीखती हुई कमरे से बाहर भागी। मौके पर पहुंचे घरवालों ने ओझाओं को बुलाकर उसकी झाड़फूंक कराई। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ, उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी लाया गया। वहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल आए। वहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने शव को मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *