बांदा। मरका थाना क्षेत्र के अधांव गांव निवासी मोहनलाल (20) पुत्र जमुना प्रसाद ने रविवार की रात पिता की डांट से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हो सकी। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी हीरा (35) पुत्र मोहनलाल ने घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *