बांदा। डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स क्रिकेट एसोसिऐशन बाँदा के तत्वाधान एक होटल मे उत्तर प्रदेश वेटरन्स क्रिकेट एसोसिऐशन व्दारा लान्चिग मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे उप्र के क्रिकेट एसोसिऐशन के अध्यक्ष आई0एम0 रोहतगी, सचीव गिरीश कपूर , संयुक्त सचीव पियूष तिवारी द्वारा बाँदा वेटरन्स को एफिलियेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया ।
इस लॉन्चिंग मीट कार्यक्रम में बांदा जनपद में जो क्रिकेट टीमें अपने-अपने क्लब के माध्यम से पिछले कई वर्षों से क्रिकेट का अभ्यास कर रही थी और क्रिकेट इनके द्वारा खेला जा रहा थास उन टीमों के सभी कप्तानों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर के सम्मानित किया गया। बांदा वेटरन्स के सचिव प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी पुरातन खिलाड़ियों , शिक्षकों का सम्मान किया गया है यह कार्यक्रम अपने आप में युवाओं के लिए प्रेरणादायक है कि अपने पूर्वजों को हमेशा याद रखना चाहिए और उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए ताकि हम खेलकूद के माध्यम से देश के सर्वांगीण विकास के लिए अग्रसर रहें और अपने देश का नाम रोशन करें
इस कार्यक्रम में बाँदा वेटरन्स के सचीव प्रदीप गुप्ता, अध्यक्ष कमलेश राजपूत, उपाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, सैयद मोहम्मद अहमद, धनन्जय करवरिया, शारिक नियाजी, राममिलन गुप्ता, कीडा सचीव विजय गुप्ता, मनोज मिश्रा, संदीप नामदेव, चन्द्रमौली भारव्दाज सदस्य बाबी रायभावेश शर्मा, दीपक मेहरा ,सौरभ जैन दिलीप सिंह, करण सिंह, हार्पर क्लब सचीव मनीष श्रीवास्तव ,क्रीडा सचीव रामेन्द्र शर्मा, सन्दीप तिवारी, नागेन्द्र मिश्रा, कुतैब जमा, तलहा जमा, साफे जी रक्षक राम सिंह जी क्रीडा शिक्षक, एवं आसपास के जिलों से आए हुए सभी वेटरन्स उपस्थित रहे।तथा आये हुये सभी माननीयों अपने अनुभव व मार्गदर्शन से संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *