पैलानी/बांदा। थाना पैलानी के पिपरोदर गांव निवासी अवधेश पुत्र राम प्रकाश निषाद उम्र 20 वर्ष ने थाना पैलानी में दिए गए शिकायती पत्र में बताया की प्रार्थी 16 अक्टूबर को भूरा डेरा से पीपरोदर की तरफ आ रहा था इसी बीच सोनू पुत्र स्वर्गीय राकेश निषाद अपनी मोटरसाइकिल तेजी वाला प्रवाही पूर्वक चलाते हुए हमारी मोटरसाइकिल में तेजी से टक्कर मार दिया जिससे मेरे दाहिने पैर में गंभीर चोट आ गई है पूरे शरीर में चोटें आई हैं बच्चा भी मोटरसाइकिल में बैठा था उसके भी चोट आ गई है एवं मोटरसाइकिल बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है प्रार्थी का एक्सीडेंट पुलिया व राजकरण के बोर के पास ग्राम नरौली में घटना हुई है तथा सोनू की मोटरसाइकिल का नंबर अंकित है घटना के समय मोटरसाइकिल सोनू निषाद पुत्र राकेश निषाद मजरा जयपालपुर बड़ागांव थाना पैलानी चल रहा था थाने में दी गई तहरीर के आधार पर धारा 279, 337, 338, 427 का अभियोग पंजीकृत किया गया है