पैलानी/बांदा। थाना कोतवाली देहात के ग्राम चटचटगन निवासिनी जानकी देवी पत्नी राजू निषाद ने थाना कोतवाली देहात में दिए गए शिकायती पत्र में बताया की प्रार्थियां ने अपने पड़ोसी शिवगोपाल पुत्र रामधनी निषाद निवासी चटचटगन से एक जमीन जिस पर अधबना मकान है । 50 हजार रुपये में तय करके खरीदा था जिसमें मेरे द्वारा 115000 रुपये दे दिया गया है उसके आवाज में रामधनी पुत्र साधू निषाद के द्वारा नोटरी विक्रय पत्र के माध्यम से 4 सितंबर को लिखाया है परंतु जब प्रार्थी या कब्जा लेने गई तो रामधनी का लड़का शिव गोपाल तथा उसकी पत्नी सैकी निषाद के द्वारा मुझे गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए खरीदे गए मकान में कब्जा देने से मना कर दिया गया तथा मेरा 115000 रुपये भी वापस नहीं किया गया की दी गई तहरीर पर थाना कोतवाली देहात में शिव गोपाल निषाद तथा उसकी पत्नी सैकी निषाद के विरुद्ध धारा 406, 504, 506 का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *