क्रासरः हादमें दोस्त गंभीर रूप से घायल
पैलानी/बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिधनकला तुर्री नाला के पास ट्रैक्टर पलटने से 26 वर्षीय संजय साहू पुत्र चंडी साहू निवासी लसड़ा की दबकर मौत हो गई वहीं उसका दोस्त बनारस के पवन सिंह उम्र 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं निकल रहे राहगीरों ने तुरंत थाना पैलानी को सूचना दी मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष पैलानी अनिल कुमार साहू अपने पुलिस बल के साथ ग्रामीणों की मदद से दबे हुए संजय साहू को बाहर निकाल और परिजनों को सूचना दी वहीं मौके पर पहुंचे मृतक संजय साहू के चाचा हरिश्चंद्र साहू एवं उसके पिता चंडी साहू ने शव देखते ही फफक कर रोने लगे वही पुलिस ने तत्काल घायल पवन सिंह को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया घटना करीब 11रू30 बजे की है वहीं मृतक चार भाइयों व तीन बहनों में दूसरे नंबर का था बड़ी बहन सुमन की शादी गोखरही में हो गई है । दिवंगत अपने पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाता था वही मृतक के चाचा हरिश्चंद्र साहू ने बताया कि तीनों युवक लसडा़ से अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर जुताई के लिए पैलानी डेरा स्थित पेट्रोल पंप में डीजल लेने के लिए घर से निकले थे और ट्रैक्टरों को आगे बढ़ाने की होड़ के चक्कर में तुर्री नाला के पास ट्रैक्टर पलट गया जिससे संजय साहू की मौके पर मौत हो गई वही बताया कि संजय की शादी को लेकर बातचीत भी हो रही थी ।वह अविवाहित था वही मां शिव देवी का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं थाना अध्यक्ष पैलानी अनिल कुमार साहू ने बताया कि तीनों ट्रैक्टर लसड़ा से डीजल लेने को निकले थे और एक दूसरे को पीछा करने के चक्कर में ट्रैक्टर पलट गया जिससे संजय साहू की मौके पर मौत हो गई वहीं उसका दोस्त पवन सिंह निवासी बनारस 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला चिकित्सालय भेजा गया है। ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौके पर मौत साथी गंभीर रूप से घायल पैलानी थाना क्षेत्र के सिंधन कला गांव के पहले कमल कान्वेंट स्कूल के पास का मामला, संजय साहू पुत्र चंडी साहू 26 वर्ष निवासी लसडा़ थाना पैलानी ने तोड़ा दम वहीं उसका दोस्त पवन साहू हुआ घायल मौके पर पहुंची पैलानी पुलिस ने घायल पवन को जिला चिकित्सालय भेज कर जांच में जुटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *