बांदा। नवरात्रि के पावन अवसर पर आज नगर पालिका परिषद बांदा की अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासू एवं अधिशाषी अधिकारी बुद्धि प्रकाश द्वारा नगर के सभी धार्मिक स्थलों एवं वर्तमान में देवी पण्डालों से निकलने वाली निर्माल्य पूजन सामाग्री व नगरवासियों द्वारा घरो से निकलने वाली पहली गायी की रोटी के संग्रहण हेतु वाहन का शुभारम्भ पूजन कर हरी झण्डी दिखाकर नगर पालिका परिसर से किया गया। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बांदा द्वारा बताया गया कि धार्मिक स्थलों से निकलने वाली पूजन सामाग्री को वाहन द्वारा एकत्र कराकर हटेटी पुरवा स्थित वेट-टू-कम्पोस्ट प्लान्ट के माध्यम से ऑरगेनिक खाद्य बनाया जायेगा एवं घरो से निकलने वाली गाय की रोटी को एकत्र कर अस्थाई गौशाला हटेटी पुरवा में संरक्षित गायों के भरण-पोषण मंे उपयोग की जायेगी। इससे एक तो धार्मिक स्थलों से अव्यस्थत पूजन सामाग्री का उचित निस्तारण हो जायेगा एवं गायों के संरक्षण एवं भरण-पोषण की व्यवस्था हो जायेगी। अध्यक्ष महोदया द्वारा सभी नगरवासियों से अपील की गयी कि इस निर्माल्य पूजन सामाग्री एवं गाय की रोटी संग्रहण वाहन का सदुउपयोग कर नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम में राकेश गुप्ता (दद्दू) सभासद वार्ड नं0 30 बन्योटा सहित सभी सभासदगण नगर पालिका परिषद बांदा, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक स्वच्छ भारत मिशन अभिषेक खरें, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजीव कुमार, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमन्त प्रसाद, उमाशंकर मिश्रा प्रधान लिपिक, दीप कुमार जियो स्टेट, संजय भारती, गजेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह गौतम सहित नगर पालिका अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *