बांदा। अलीगंज स्थित रामलीला में मंचन का प्रारंभ हो गया। पहले दिन अलीगंज रामलीला के अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मुकुट पूजन कर शुभारंभ करवाया। बता दे की 10 दिन तक अब रामलीला का मंचन किया जाएगा। जिसमें भगवान श्री राम की विभिन्न लीलाओं का मंचन होगा सैकड़ो की संख्या में भक्तगण प्रतिदिन रामलीला का मंचन देखने आते हैं। समय के साथ आज भी भगवान श्री राम की कथा का मंचन लोकप्रिय है। इसी क्रम में आज अलीगंज रामलीला मैदान में पहले दिन मुकुट पूजा, नारद मोह और राम जन्म का मंचन किया गया। राम जन्म देखकर के लोग भाव विभोर हो गए। भए प्रगट कृपाला दीन दयाला से पूरा मंच गुंजायमान हो गया। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश दीक्षित प्रबंधक महेश कारण मेहता उपप्रबंधक शंभू नाथ द्विवेदी मंत्री शिवदयाल पांडे उप मंत्री विजयपाल वर्मा उप मंत्री राम प्रसाद सोनी उपाध्यक्ष मोतीलाल रिछारिया उपाध्यक्ष लाला राम राजपूत उपाध्यक्ष राम लखन राजपूत व मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला उपस्थित रहे। बुधवार को मुनि आगमन ताड़का वध और मरीज सुबह वध का मंचन किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को अहिल्या उद्धार नगर दर्शन पुष्प वाटिका गिरिजा पूजन का मंचन किया गया।