लावारिस हालत में एक मोबाइल मिला जिसे फैंटम-17 द्वारा थाना लक्सा पर हे0मो0 कपिल देव सोनकर को लाकर दिया गया । प्रभारी निरीक्षक महोदय से वार्ता व आदेश के क्रम में हे0मु0 कपिल देव सोनकर द्वारा जिसे देखा गया और एक नंबर पर काल किया गया तो मोबाइल मालिक के घर के लोगो से वार्ता हुयी जिनसे द्वारा बताया गया कि यह मोबाइल कही गिर गया है था । जिसके पश्चात मोबाइल मालिक के परिवार वालो को बुलाया गया जिस पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग हास्पिटल में है और अपनें मित्र को भेज रहे है आप उन्हे यह मोबाइल दे दीजिये ।