वाराणसी। विगत कई माह से समूचा उत्तर प्रदेश रहस्यमयी बुखार /वायरल की चपेट में है। जिसके दायित्वों को समझते हुए अधिवक्ता उत्थान समिति वाराणसी के अधिवक्ताओं द्वारा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय वाराणसी पहुंच कर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दिग्विजय सिंह से मुलाकात की गई। साथ ही उक्त रहस्यमयी बिमारी के विषय मे चर्चा किया गया और जानकारी लिया गया। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जानकारी से अवगत कराया गया तथा अधिवक्ता उत्थान समिति द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अपना सहयोग देने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *